Zila Panchayat Chhattisgarh Teachers Recruitment- जिला पंचायतें करेंगी 3908 व्याख्याता पंचायत शिक्षकों की भर्ती, अंग्रेजी-702, गणित-799, भौतिकी-563, रसायन-495, जीव विज्ञान-639, वाणिज्य-595, भूगोल-115

राज्य सरकार स्कूलों की दुर्दशा दूर करने 3908 व्याख्याता पंचायत की भर्ती करेगी। ये सभी पद नए हैं। ये शिक्षक अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, वाणिज्य एवं भूगोल पढ़ाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने डीपीआई से प्रस्ताव भेजा है। पंचायत विभाग से इन पदों को भरने को कहा है। पंचायत विभाग जिला पंचायतों के जरिए इन पदों को भरेगा।

District Panchayats to make 3908 lecturers recruitment of Panchayat teachers

स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में हाईस्कूलों व हायर सेकेंडरी स्कूलों में खाली पदों को जिलेवार, निकायवार एवं विषयवार 3908 पद निकाले गए हैं। व्याख्याता पंचायत के इन पदों पर जल्द भर्ती की जाए। दो महीने में ही यह प्रकिया पूरी करने को कहा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर पंचायत विभाग ने शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह भर्ती व्यावसायिक परीक्षा मंडल के जरिए कराने पर विचार हो रहा है। शिक्षाकमिर्यों का संविलियन न कर दूसरे तरीके से उन्हें खुश करना चाहती है। व्यापमं के अफसरों का कहना है कि उन्हें प्रस्ताव मिला तो पूरी प्रक्रिया करने में तीन महीने लग सकते हैं।

जिला पंचायतें इतने पदों पर करेंगी शिक्षकों की भर्ती 
बलौदाबाजार-भाटापारा-287, बालोद-94, बेमेतरा-52, रायपुर-48, कबीरधाम-131, दुर्ग-73, महासमुंद-96, बस्तर-281, मुंगेली-49, राजनांदगांव -376, कोरिया-197, जशपुर-298, रायगढ़-177, अंबिकापुर-22, बलरामपुर-116, बिलासपुर-272, कांकेर-271, कोंडागांव-326, धमतरी-18, गरियाबंद -70, बीजापुर-157, नारायणपुर-15, कोरबा-0, दंतेवाड़ा-35, सुकमा-104, सूरजपुर-132, जांजगीर-चांपा-211 (शैक्षणिक जिला सक्ती व जांजगीर) 

इन विषयों के शिक्षकों की भर्ती 
अंग्रेजी-702, गणित-799, भौतिकी-563, रसायन-495, जीव विज्ञान-639, वाणिज्य-595, भूगोल-115

Source : Dainik Bhaskar News

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started