जिला पंचायत गरियाबंद भर्ती – Zila Panchayat Gariyaband Chhattisgarh Recruitment

जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों की भर्ती 
पदों के नाम – APC, PO, AP, Accountant, DEO
पदों की संख्‍या – 12 पद
शैक्षणिक योग्‍यता – 12वीं/स्‍नातक/स्‍नातकोत्‍तर/ BE/MBA/ MRTM/MCA/MCM/MSC-CS
अंतिम तिथि – 17 जुलाई 2017
Zila Panchayat Recruitment 2017 
कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए छ.ग. के स्‍थानीय/जिले के मूल निवासियों से निर्धारित प्रारूप में दिनांक 17 जुलाई 2017 तक आवेदन मंगाया गया है। योग्य एवं आवेदन करने के इच्‍छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम तिथि के पूर्व विभाग को अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। 

Zila Panchayat Gariyaband Recruitment for Officer, Programmer, Accountant & DEO Post

विभाग/संस्था/संगठन का नाम (Name of Organisation) –
कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद (छत्तीसगढ़) 

पदों का नाम (Name of Post) –

  1. सहायक परियोजना अधिकारी (Assistant Project Officer-APO) – 01 पद। 
  2. कार्यक्रम अधिकारी (Programme Officer) – 01 पद। 
  3. सहायक प्रोग्रामर (Assistant Programmer) – 01 पद। 
  4. लेखापाल (Accountant) – 04 पद। 
  5. डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) – 05 पद। 
पदों की संख्‍या (Number of Posts) – 
कुल 12 पद। 

वेतनमान (Pay Scale) – इस रोजगार सूचना पर वेतनमान निम्‍नानुसार निर्धारित किया गया है – 

  • सहायक परियोजना अधिकारी (Assistant Project Officer-APO) – एकमुश्‍त संविदा वेतन 29400/- रूपये प्रतिमाह। 
  • कार्यक्रम अधिकारी (Programme Officer) – एकमुश्‍त संविदा वेतन 23086/- रूपये प्रतिमाह।
  • सहायक प्रोग्रामर (Assistant Programmer) – एकमुश्‍त संविदा वेतन 29400/- रूपये प्रतिमाह। 
  • लेखापाल (Accountant) – एकमुश्‍त संविदा वेतन 13776/- रूपये प्रतिमाह।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) – एकमुश्‍त संविदा वेतन 13776/- रूपये प्रतिमाह। 
* वेतनमान संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें। 

शैक्षणिक योग्‍यता एवं अनुभव (Educational Qualification And Experiences) – 
इस भर्ती सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की शैक्षणिक योग्‍यता 12वीं/स्‍नातक/स्‍नातकोत्‍तर/MBA/BE/MRTM/MCA/MCM/MSC-CS/कम्‍प्‍यूटर डिप्‍लोमा अथवा समकक्ष निर्धारित किया गया है। 
* शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें। 

आरक्षण (Reservation/Quota) – 
नियमानुसार। 
* रिक्त पदों की वर्गवार एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें। 

आयु (Age) –
इस भर्ती सूचना के अं‍तर्गत उम्‍मीदवार की आयु सीमा 18-65 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है। 
* आयु एवं आयु में छूट संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आवेदन/परीक्षा शुल्क (Application/Exam Fee) – 
* आवेदन/परीक्षा शुल्क संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आवेदन कैसे करें (How to Apply) – 
(I) इस जॉब पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करना चाहिए और उसे अंतिम तिथि से पहले प्रत्‍यक्ष/पंजीकृत डाक/स्‍पीड पोस्‍ट के माध्यम से विभाग को भेजना चाहिए। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को स्वीकार या रद्द किया जा सकता है।
(Ii) इस रोजगार की जानकारी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2017 है। सम
य सीमा के बाद प्राप्‍त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
(Iii) आवेदन पत्र के साथ सभी वांछित दस्तावेजों की अनुप्रमाणित फोटोकॉपी / स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी संलग्नक के रूप में संलग्न करना होगा।
(V) आवेदित पद का नाम, संवर्ग और पता लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें।
(Vi) आवेदन का पता – कलेक्‍टर एवं जिला कार्यक्रम समन्‍वयक, मनरेगा शाखा, कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद (छ.ग.)। 
* इस रोजगार पद पर आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अनुसरण करें। 

महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule)-
विभाग में आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17 जुलाई 2017

चयन प्रक्रिया (Selection Process) –
इस रोजगार पद पर चयन हेतु विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार लिखित परीक्षा/मेरिट लिस्‍ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/ साक्षात्कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जा सकेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जा सकेगा। 
* चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें। 

बाहरी लिंक (External Link) –

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started