A
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS RAIPUR) द्वारा स्टॉफ नर्स ग्रेड -1 (Nursing Sister-I) के 75 और स्टॉफ नर्स ग्रेड-2 (Sister Grade-II) के 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी/जिले के मूल निवासियों से दिनांक 15 जून 2017 से 31 जुलाई 2017 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाया गया है।
ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हो और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य अर्हताओं जो कि विज्ञापन में दिये गये हैं को पूरा करते हैं, वे दिनांक 15 जून 2017 से 31 जुलाई 2017 तक विभागीय वेबसाइट में जाकर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
All India Institute of Medical Sciences-AIIMS Raipur Recruitment for 475 Staff Nurse
विभाग/संस्था/संगठन का नाम (Name of Organisation) –
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS RAIPUR)
विज्ञापन संख्या (Advt No.) –
प्रशा./भर्ती/नियमित/एसएन-1 एवं एसएन-2/एम्स रायपुर, दिनांक 14 जून 2017
पदों का नाम (Name of Post) –
स्टॉफ नर्स ग्रेड -1 (Nursing Sister-I) – 75 पद।
स्टॉफ नर्स ग्रेड-2 (Sister Grade-II) – 400 पद।
पदों की संख्या (Number of Posts) –
कुल 475 पद।
वेतनमान (Pay Scale) –
इस रोजगार सूचना के तहत विज्ञापित किये गये पदों के लिए वेतनमान 9300-34800/- (ग्रेड पे 4600/4800/-) रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
* वेतनमान संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Educational Qualification And Experiences) –
इस रोजगार के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण एवं नर्सिंग कौंसिल से जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
* शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
आरक्षण (Reservation/Quota) –
विभाग द्वारा उपयुक्त दोनों पदों के लिए आरक्षण निम्नानुसार निर्धारित किया है –
अ.जा. (SC) – 71 पद।
अ.ज.जा. (ST) – 34 पद।
अ.पि.व. (OBC) – 126 पद।
सामान्य (Gen) – 244 पद।
दिव्यांग (PwD) – 14* पद।
उक्त आरक्षित संख्या में दिव्यांगों के 14 पदों को भी शामिल किया गया है।
* रिक्त पदों की वर्गवार एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आयु (Age) –
इस रोजगार विज्ञापन पर उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है –
स्टॉफ नर्स ग्रेड -1 (Nursing Sister-I) – 21 से 35 वर्ष के बीच।
स्टॉफ नर्स ग्रेड-2 (Sister Grade-II) – 21 से 30 वर्ष के बीच।
* आयु एवं आयु में छूट संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन/परीक्षा शुल्क (Application/Exam Fee) –
सामान्य/अपिव (Gen/OBC) – 1000/- रूपये।
अ.जा./अ.ज.जा./दिव्यांग (SC/ST/Pwd) – कोई शुल्क नहीं।
* आवेदन/परीक्षा शुल्क संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन कैसे करें (How to Apply) –
इस रोजगार विज्ञापन पर आवेदन करने के लिए आवेदक को AIIMS RAIPUR के विभागीय वेबसाइट में जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा और उपलब्ध माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आप निम्न प्रक्रियाएं अपना सकते ह
ं –
ं –
(I) इस रोजगार की जानकारी पर केवल ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत किये गये आवेदन निरस्त कर दिये जावेंगे। इसलिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से ही विभाग को आवेदन करें।
(Ii) इस रोजगार की जानकारी पर दिनांक 15 जून 2017 से 31 जुलाई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि के बाद, पोर्टल स्वचालित रूप से निष्क्रिय हो जाएगा । इस रोजगार विज्ञापन पर ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुल 45 दिवस का समय प्राप्त होगा, किन्तु आवेदको को जितनी जल्दी हो सके विभाग को आवेदन प्रस्तुत करना चाहिए।
(Iii) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और लॉगिन या रजिस्टर करना होगा। लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर सभी जानकारी भरें और सबमिट करें।
(Iv) यदि इस रोजगार की जानकारी पर आवेदन के साथ शुल्क तय किया गया है, तो पोर्टल पर उपलब्ध माध्यम में शुल्क का भुगतान करें।
(V)। पूर्ण भरे हुए आवेदन को प्रिंट करें और इसे भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए सुरक्षित रखें या यदि आवश्यक हो; तो पंजीकृत पोस्ट / स्पीड पोस्ट के माध्यम से विभाग को अंतिम तिथि से पहले आवेदन की हार्डकॉपी भेजें।
* इस रोजगार पद पर आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अनुसरण करें।
महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule)-
ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15 जून 2017, सुबह 11 बजे से।
ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2017
चयन प्रक्रिया (Selection Process) –
इस रोजगार पद पर चयन हेतु विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार लिखित परीक्षा/मेरिट लिस्ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/ साक्षात्कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जा सकेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जा सकेगा।
* चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय
िज्ञापन देखें।
िज्ञापन देखें।
बाहरी लिंक (External Link) –

